16 फ़रवरी 2018 - 17:42
अमेरिकी विदेश मंत्री रैक्स टेलर्सन लेबनॉन पहुंचे।

अमेरिकी विदेश मंत्री इस यात्रा में क्षेत्रीय सरकारों के साथ सीरिया और इराक़ समैत विभिन्न विषयों पर विचार विमर्श करेंगे......

अहलेबैत (अ) न्यूज़ एजेंसी अबनाः प्राप्त सूत्रों के अनुसार अमेरिकी विदेश मंत्री रैक्स टेलर्सन लेबनान की राजधानी बैरूत पहुंच गए हैं। अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने इससे पहले ऐलान किया था कि अमेरिकी विदेश मंत्री दौरे पर जार्डन, तुर्की, लेबनान, मिस्र और कुवैत की यात्रा करेंगे।
अमेरिकी विदेश मंत्री इस यात्रा में इन देशों की सरकार के साथ सीरिया और इराक़ समैत विभिन्न विषयों पर विचार विमर्श करेंगे।